आज के समय मे कंप्यूटर का उपयोग लगभग सभी जगह पर हो रहा है। इस लेख में हम आपको कंप्यूटर का उपयोग – uses of computer के बारे में बतानेवाले है। आज का युग इंटरनेट का युग है। इसलिए कोई भी ऑनलाइन काम हो तो उस काम को करने के लिए “computer” का use होता है। आजकल कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल शैक्षणिक क्षेत्र,बैंकिंग,घर में,मेडिकल फील्ड,एंटरटेनमेंट,इंडस्ट्री,गवर्नमेंट सेक्टर,बिज़नेस,साइंस और इंजीनियरिंग और भी बहुत सारे क्षेत्र में किया जा रहा है।
कंप्यूटर का उपयोग कहां कहां होता है
वैसे तो कंप्यूटर का उपयोग बहुत सारे अलग अलग क्षेत्रों में किया जा रहा है। यहाँ पर हम आपको ऐसे क्षेत्रों के बारे में बतानेवाले हैं जहा पर बहुत ही ज्यादा कंप्यूटर का उपयोग होता है।
1. मनोरंजन के क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग। Use Of Computer In Entertainment
कंप्यूटर का सबसे ज्यादा उपयोग कहाँ पर किया जाता है। ये सवाल का जवाब अगर में दूं तो उसका जवाब है मनोरंजन (Entertainment) के क्षेत्र में। तो इसका में example दूं तो Movies तो सभी लोग देखते ही होंगे। तो क्या आपको पता है कि एक मूवी को को तैयार करने में कंप्यूटर का कितना ज्यादा इस्तेमाल होता है। तो में आपको बताता हूँ।
तो सबसे पहले तो किसी भी मूवी का शूटिंग करने के बाद उसे edit करना पड़ना है वो काम कंप्यूटर से होता है। अब एडिटिंग में Sound effect, background music बहुत सारे फ़िल्टर का इस्तेमाल किया जाता है वो सब कंप्यूटर से होता है। इसके अलावा कोई भी मूवी का poster डिज़ाइन करने के लिए भी कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है।
इसे भी पढ़ें :
Block Number Par Call Kaise Kare
2. विद्यालय में कंप्यूटर का उपयोग। computer use in school
आजकल विद्यालय में भी कंप्यूटर का उपयोग बढ़ गया है। प्राइमरी स्कूल में ही कंप्यूटर की शिक्षा दी जाती है। और कॉलेज तक कंप्यूटर की शिक्षा स्टूडेंट को दी जाती है। इसके अलावा आजकल ऑनलाइन क्लासिस में भी कंप्यूटर का उपयोग होता है। इसके अलावा कॉलेज में प्रोजेक्ट भी दिए जाते है उसके लिए भी कंप्यूटर की जरूरत पड़ती है।
3. घर मे कंप्यूटर का उपयोग। Use Of Computer At Home
दोस्तो अगर आपको नही पता तो में आपको बता दूं कि आजकल घरों में भी बहुत ज्यादा कंप्यूटर का उपयोग हो रहा है। हमारे india में भले ही कम हो लेकिन दूसरे देशों में लोग अपने घर पर ही बहुत ज्यादा कंप्यूटर का इस्तेमाल करते है।
अब कई सारे लोग ये सोच रहे होंगे कि घर मे कैसे कंप्यूटर का use हो रहा है। तो में आपको कुछ बात बता देता हूँ जैसे कि ऑनलाइन मूवीज देखना,यूट्यूब वीडियो देखना,online shopping करना और दूसरे बहुत सारे कामो में कंप्यूटर का उपयोग होता है।
Also Read :
Best Youtube Channel Name Ideas In Hindi
4. गवर्नमेंट सेक्टर में कंप्यूटर का उपयोग। Use Of Computer In Government Sector
तो आजकल गवर्नमेंट सेक्टर में भी बहुत ज्यादा कंप्यूटर का उपयोग होने लगा है। आज कल सभी गवर्नमेंट काम ऑनलाइन हो गए है। जहाँ तक कि post office में भी कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। तो आप अंदाजा लगा सकते हो कि गवर्नमेंट सेक्टर में भी कितना ज्यादा कंप्यूटर का यूज़ हो रहा है।
5. व्यवसाय में कंप्यूटर का उपयोग। computer use in business
आजकल सभी तरह के व्यवसाय (business) में कंप्यूटर का उपयोग होता है। जैसे कि ट्रेवलिंग (traveling) में भी टिकट बुक करना हो या फिर टिकट निकलना हो वो सब कंप्यूटर से ही होता है। आजकल शॉपिंग मॉल में भी कंप्यूटर का उपयोग होता है। तो ऐसे कई business है जहाँ पर कंप्यूटर का use होता है।
6. बैंकिंग में कंप्यूटर का उपयोग। Use Of Computer In Banking
तो दोस्तो इसके बारे में तो आपको पता ही होगा। आजकल बैंक में भी कंप्यूटर का बहुत ही ज्यादा उपयोग हो रहा है। हमारा कोई भी काम ही बैंक में अगर वहाँ पर कंप्यूटर नही चल रहे तो हमारा काम बिल्कुल भी नही होता है। चाहे वो काम पैसे जमा करने का हो या फिर पैसे उठाने का काम हो।
अब कई सारे लोग कहेंगे कि पैसे तो हम ATM Machine से भी निकाल सकते है। तो ATM मशीन भी कहीं ना कहीं कंप्यूटर से कनेक्ट होती है। जैसे कि अगर आप ATM से पैसे निकालते है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पैसे तो निकलते नही है लेकिन आपके खाते में से पैसे कट जाते है। अब आप कंप्लेंट करोगे तो उसे कैसे पता चल जाता है पैसे सही में निकले थे या नही क्यों कि वो ATM मशीन कही न कही किसी कंप्यूटर से कनेक्ट होती है।
7. इंडस्ट्री में कंप्यूटर का उपयोग। Use Of Computer In Industry
आज का युग टेक्नोलॉजी का युग है। आज के जमाने मे बहुत सारे ऐसी मशीने बन रही है जो कंप्यूटर के द्वारा कंट्रोल की जाती है। इसलिये इंडस्ट्री में भी कंप्यूटर का उपयोग बढ़ गया है। इंडस्ट्री में मटेरियल डिज़ाइन के लिए भी कंप्यूटर का उपयोग होता है। इसके अलावा R&D (Research & Development) के डिपार्टमेंट में भी ज्यादातर कंप्यूटर का उपयोग होता है।
8. मेडिकल फील्ड में कंप्यूटर का उपयोग। Use Of Computer In Medical Field
मेडिकल क्षेत्र में भी अलग अलग टेस्ट के लिए कंप्यूटर का उपयोग होता है। आजकल ऐसी मशीने भी आ गयी है जो बहुत ही एक्यूरेट रिजल्ट देती है वो सभी मशीनों में भी कंप्यूटर का उपयोग किया जाता है। जैसे की x-ray मशीन और भी ऐसी कई मशीने है जो कंप्यूटर के द्वारा संचालित है।
9. पब्लिशिंग में कंप्यूटर का उपयोग। Use Of Computer In Publishing
पब्लिशिंग के क्षेत्र में भी कंप्यूटर का बहुत use हो रहा है। publishing में बहुत सारी चीजें आती है जैसे कि न्यूज़पेपर,बुक्स, मैगज़ीन,कार्ड और भी बहुत कुछ। इस फील्ड में भी बहुत ज्यादा कंप्यूटर का इस्तेमाल होता है।
10. साइंस और इंजीनियरिंग में कंप्यूटर का उपयोग। Use Of Computer In Science & Engineering
आज के इस साइंस और टेक्नोलॉजी के जमाने मे कंप्यूटर का उपयोग होना एक आम बात है। क्योंकि इस फील्ड में नई नई खोज के लिए तो कंप्यूटर की जरूरत तो पड़ती ही है। आजकल इंजिनीरिंग के क्षेत्र में भी बहुत सारी ऐसी मशीने आ गयी है जो कंप्यूटर से चलती है।
यह भी पढ़ें:
Mobile Mein Jagah Kaise Banaen
Facebook Par Like Kaise Badhaye
Final Words
दोस्तो इस लेख में हमने आपको कंप्यूटर का उपयोग – Uses Of Computer In Hindi के बारे में बताया है। अगर जानकारी आपको पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तो को social media पर share जरूर करे।