क्या आपको ये नही पता कि online order kaise karte hain. या फिर online kapde kaise order karte hain. या फिर online saman kaise order karte hain. तो आप बिलकुल सही जगह पर आये है। यहाँ पर हम आपको बहुत ही आसान तरीके से बताने वाले है कि ऑनलाइन ऑर्डर कैसे करते है।
दोस्तो आप कुछ भी ऑनलाइन ऑर्डर करना चाहते है जैसे कि कपड़े या फिर कोई भी सामान आपको सबसे पहले ये पता होना चाहिए कि ये सामान आपको कहाँ से मिलेगा। तो ऐसी बहुत सारी वेबसाइट है जहाँ पर आपको सामान ऑनलाइन ऑर्डर करने पर मिल जाएगा। लेकिन में आपको ऐसी दो वेबसाइट बताऊंगा जो कि ज्यादातर तर लोग इसी दो वेबसाइट पे जाकर ऑनलाइन ऑर्डर करते है।
तो वो दो वेबसाइट का नाम है Amazon और Flipkart. जी हां दोस्तो यही दो वेबसाइट है जहाँ पर आपको जो भी चाहिए वो आपको मिल जाएगा। और इसी दो वेबसाइट पे लोग भरोसा करते है। तो चलिए अब में आपको बहुत ही आसान तरीके से बताता हूँ कि इन दोनों वेबसाइट पे जाकर आप कैसे ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते है। और आपको आपका सामान या फिर कपड़े अपने घर पर कैसे मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: Block Number Par Call Kaise Kare
तो सबसे पहले में आपको Amazon पर ऑनलाइन ऑर्डर कैसे करते हैं उसके बारे में बताऊंगा फिर में आपको flipkart से ऑनलाइन ऑर्डर कैसे करते हैं उसके बारे में बताऊंगा। लेकिन उससे पहले एक बात आप अछि तरह से जान ले कि आपको जो भी समान या फिर कपड़े ऑनलाइन ऑर्डर करना है उसे पहले आप amazone पे आकर ढूंढ ले या फिर पसंद कर ले। लेकिन अगर आपको वो सामान amazone पे नही मिलता है या फिर पसंद नही आता है तो फिर आप उसे Flipkart पे जाकर ढूंढ ले।
कई बार ऐसा होता है कि हमे जो भी सामान चाहिए वो सामान stock में नही होता है। मतलब उस टाइम पर उनके पास वो सामान मौजूद नही होता है तो ऐसे में आपको दूसरी वेबसाइट पे जाकर चेक करना है।
जैसे कि मान लीजिए आप सबसे पहले amazone पे जाकर आपको जो भी सामान चाहिए वो ढूढते है और वो सामान मिल जाता है लेकिन वहाँ पर दिखा रहा है out of stock मतलब की उनके पास अभी के समय मे वो सामान नही है। मतलब उनके पास वो सामान था लेकिन वो सब बिक गया है तो ऐसे में आपको flipkart पे आना है और वो सामान ढूंढ लेना है।
तो मेरे ख्याल से आप समझ गए होंगे कि आपको क्या करना है। और ये बहुत जरूरी है। क्योंकि कई लोगो को इसके बारे में पता नही होता है।वो एक ही वेबसाइट पे जाते है और अगर उनको वो सामान उस वेबसाइट पे नही मिलता है तो वो परेशान हो जाते है।
तो सबसे पहले हम आपको Amazon पे ऑनलाइन ऑर्डर कैसे करते है वो बताएंगे।
Online Shopping Kaise Kare Amazon Par
तो सबसे पहले online order करने के लिए आपको mobile या फिर computer की जरूरत पड़ेगी। लेकिन मुझे पता है सबके पास computer नही होगा तो इसलिए में आपको mobile से online order कैसे करना है वो बताऊंगा।
तो सबसे पहले आपको अपने mobile में chrome browser को open कर लेना है। अब आपको उसमे Amazon india सर्च कर लेना है। अब आपको उनमेसे पहली वेबसाइट को ओपन कर लेना है।
अब आपको right side में three dot दिखाई देंगे उसपे आपको क्लिक करना है।
अब आपको एक ऑप्शन मिलेगा desktop site का उसपे आपको टिक कर देना है।
अब आपको sign in का ऑप्शन दिखाई देगा उसपे आपको क्लिक कर देना है।
अब आपको पहले ऑप्शन create account पर क्लिक करना है।
और यहाँ पर आपको एक फॉर्म भरना होगा सबसे पहले आपको जहाँ पर name लिखा है वहाँ पर अपना नाम लिख दीजिये। नीचे की तरफ अपना mobile number डाल दीजिए। लेकिन ध्यान रखिये वो number उस समय आपके mobile में होना चाहिए। अब आपको set password में आपको जो भी लगे वो password लगा दीजिये। लेकिन ध्यान रहे वो कम से कम 6 words या number का हो। अब आपको verify mobile number पर क्लिक कर देना है।
अब आपके सामने कुछ इस तरह का page आएगा आपको solve puzzel पे क्लिक कर देना है।
अब आपके सामने कोई भी एक सवाल पूछा जाएगा आपको उसका जवाब दे देना है। जैसे कि आप ऊपर फ़ोटो में देख सकते है।
अब आपके mobile number पे 6 नंबर का एक otp आएगा उसे आपको इस box में डालकर create your Amazon Account पर क्लिक कर देना है।
इतना काम करते ही आपका Amazon का Account बन जायेगा।
अब आपको जो भी सामान चाहिए उसे आपको search कर देना है।
जैसे कि मान लीजिए मुझे एक jeans का pant चाहिए तो में search कर देता हूँ jeans pant. आ आपको जो भी पसंद आये उस photo पर आपको क्लिक कर देना है।
अब एक बात का आप ध्यान दीजियेगा। यहाँ पर आप जो भी सामान ले रहे है उनकी कुछ size और color select करने का option आपको मिलता है। इनमेसे आपको जो भी color पसंद आये वो यहाँ से आप select कर सकते है। और size भी अपने हिसाब से सेट कर सकते है। ये बहुत जरूरी है। क्योंकि आपके पास ऐसा ही सामान या फिर कपड़े आएंगे जैसा आपने यहाँ पर select किया होगा। और उसके नीचे आपको वो सामान की price भी दिखाई देगी। ये सब करने के बाद आपको buy now के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
अब आपको यहाँ पर एक form भरना पड़ेगा जैसे कि नाम, मोबाइल नंबर,pin codeऔर वो सामान आप किस जगह पर मंगवाना चाहते है उस जगह का address आपको यहाँ अच्छे से दे देना है। और फिर आपको अपना state select कर लेना है। address type में आपको जो भी time लगे आप उसे सेलेक्ट कर ले। अब आपको add address के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
अब आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन आ जाएंगे। अब अगर आप पहले ही पैसे दे देना चाहते है तो आप पहले ऑप्शन को सेलेक्ट करके अपने ATM card से आसानी से पैसे pay कर सकते है। अगर आप google pay से पैसे pay करना चाहते है तो आपको other upi apps के ऑप्शन पर क्लिक करके आसानी से पैसे pay कर सकते है।
लेकिन में आपको कहूंगा कि आपका सामान आपके घर पर आ जाये तभी आप उनको पैसे दे। तो अगर आप भी ऐसा चाहते है तो आपको सबसे नीचे की तरफ एक ऑप्शन मिलेगा जहाँ पर लिखा होगा pay on delivery उसपे आपको क्लिक कर देना है। और side में आपको continue का option दिखाई देगा उसपे आपको क्लिक कर देना है।
जैसे ही आप continue पे क्लिक करेंगे आपके सामने कुछ details आ जाएंगी जैसे कि आपको अपना सामान किस दिन मिलेगा। अब आपको नीचे की तरफ place your order का ऑप्शन मिलेगा उसपे आपको क्लिक कर देना है।और क्लिक करते ही आपका सामान order हो जाएगा। और जिस दिन उन्होंने बताया होगा उस दिन आपको अपना सामान आपने जो भी address दिया है उस जगह पर आपको मिल जाएगा। और फिर आप उसे पैसे देकर अपना सामान ले लीजियेगा।
Flipkart Se Online Order Kaise Karte Hain
दोस्तो अगर आपको flipkart से online order करना है तो आपको सबसे पहले chrome browser में जाकर flipkart सर्च कर देना है। फिर आपको पहली वेबसाइट को ओपन कर देना है। अब आपको right side में three dot पे क्लिक करके desktop site पर क्लिक कर देना है। जो हमने पहले ही ऊपर बता रखा है।
अब ये आपको log in करने को बोलेगा। लेकिन आपने अभी तक account नही बनाया है इसलिए आपको create an account पर क्लिक कर देना है। अब आप अपना mobile number डालके account बना लीजियेगा। जैसे कि मैंने आपको ऊपर बता रखा है।
अब account बन जानेके बाद आपको जो भी सामान चाहिए उसे आप सर्च कर ले। फिर आपको जो भी चीज पसंद आये उसपे आप क्लिक कर दे।
Flipkart Cash On Delivery Kaise Kare
आपने जो भी सामान सेलेक्ट किया है उसकी size आपको सेलेक्ट करनी होगी। वो सेलेक्ट करने के बाद continue पर क्लिक कर दे। अब आपको ऊपर की तरफ change or add address का ऑप्शन मिलेगा। आपको उसपे क्लिक करके आप जिस जगह पर अपना सामान मंगवाना चाहते है उसका address दे दीजिए। और फिर continue पे क्लिक कर दीजिए।
अब आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन आ जाएंगे लेकिन उनमेसे आपको cash on delivery के ऑप्शन पर tick कर देना है। फिर आपको place order पर क्लिक कर देना है। अब आपको जो भी number या उसपे जो भी लिखा है ठीक वैसा ही नीचे टाइप कर देना है। और फिर Confirm Order पर क्लिक कर देना है। इतना करते ही आपका order हो जाएगा। और जब भी आपका सामान आपके address पर पहुंचे तभी आपको उस सामान के पैसे उसको देकर अपना सामान ले लेना है।
इसे भी पढ़ें:
Best Hindi Dubbed Web Series On Netflix
Youtube Channel Ideas For Beginners
Final Word
तो दोस्तो आपको पता चल गया होगा कि online order kaise karte hain. हमने आपको Amazon पे ऑनलाइन ऑर्डर कैसे करते है और Flipkart पे ऑनलाइन ऑर्डर कैसे करते है उसके बारे में अच्छे से जानकारी दी है। अगर आपको ये जानकारी पसंद आये तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों को share जरूर करे।