छोटे बच्चों की कहानी हिंदी में | Chhote Bacchon Ki Kahani Hindi Mein

अगर आप chhote bacchon ki kahani पढ़ने आये है तो आप बिलकुल सही जगह पे आये हैं। आज हम आपको एक मजेदार छोटे बच्चों की कहानी हिंदी में बताने वाले हैं। तो समय को बर्बाद ना करते हुए हम जल्दी से कहानी शुरू करते है।

Chhote Bacchon Ki Kahani

chhote bacchon ki kahani

एक छोटा सा गांव था। उस गांव में एक गरीब परिवार रहता था। उस परिवार में एक 3 साल का लड़का उसकी बड़ी बहन और उनके माता पिता रहते थे। चारों लोग बहुत खुशी से अपना जीवन बिता रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Cartoon Story in Hindi

गांव से थोड़े दूर ही एक बहुत बड़ा जंगल था। उस जंगल मे बहुत तरह-तरह के जानवर रहते थे। और उस जंगल मे एक खूंखार शेर भी रहता था। लेकिन जंगल का कोई भी जानवर उस गांव की तरफ नही जाता था।

अब एक दिन शाम को वो परिवार के चारों लोग जंगल की तरफ लकड़ी लेने के लिए जाते है। क्योंकि रात को जला सके उतनी लकड़िया भी उनके पास नही होती है। अब वो लोग जंगल मे जाके अपने दोनों बच्चों को एक जगह पे बिठा देते है। वो उसकी बड़ी बहन को उसके छोटे भाई का ध्यान रखने को कहते है। क्योंकि उसका भाई अभी बहुत छोटा होता है। उसे अभी तक चलना भी नही आता है।

वो दोनों बच्चों को एक जगह पे बिठाके थोड़े दूर लकड़िया काटने चले जाते है। थोड़ी ही देर में वहाँ पे शेर आ जाता है। बड़ी बहन शेर को देखकर बहुत डर जाती है। उसने सिर्फ शेर की कहानियां ही सुनी होती है। उसने पहली बार किसी शेर को देखा था।

बड़ी बहन डर के वहां से भागने लगती है। उसे अपने भाई का भी ध्यान नही है। वो अपने भाई को वहीं छोड़के भागने लगती है। शेर उसे भागते हुए देख लेता है। वो उसके पीछे भागता है। लेकिन बीचमें उसका भाई वही बैठा होता है।

अब ये सब एक पेड़ पे बैठा एक बंदर देख रहा होता है। शेर उस बच्चे के पास पहुंचने ही वाला होता है। उसी वक्त वो बंदर उस बच्चे को उठाके पेड़ पर चढ़ जाता है। और उसकी बड़ी बहन दौड़ते दौड़ते उसके मा बाप के पास पहुंच जाती है।

वो सबकुछ उसके मा बाप को बता देती है। और ये भी बता देती है कि उसके भाई को एक बंदर उठा ले गया है। क्योंकि उसने उस बंदर को अपने भाई को लेकर भागते देख लिया था।

अब शेर के डर से वो तीनों एक जगह पर छुप जाते हैं। इतने में रात हो जाती है। तो पूरी रात वो वही बिताते हैं। अब सुबह होते ही वो लोग लड़के को ढूंढने निकल पड़ते है। लेकिन पूरा दिन ढूंढने के बाद भी वो लड़का उन्हें नही मिलता है।

तो वो शाम को अपने घर चले जाते है। क्योंकि उन्हें इतना पता था कि वो लड़का जिंदा है और एक बंदर के साथ है। अब बहुत साल निकल जाते है। वो लड़का उस बंदरों के साथ रहकर बड़ा हो जाता है।

अब वो जंगल के सारे जानवरो को पहचानता है। और सारे जानवर उसके दोस्त बन जाते है। अब शेर भी बड़ा हो गया है। और उसके बच्चे भी है। इसलिए अब वो पहले से ज्यादा जानवरों का शिकार करने लगा है।

इसलिए वो लड़का और कुछ जानवर मिलकर उस शेर का क्या करना चाहिए उस बारे में बात करते है। वो लड़का जानवरों की भाषा जानता था। तो वो लड़का कहता है कि शेर को हम मार नही सकते क्योंकि हमारे में से किसी मे भी शेर को मारने की ताकत नही है। लेकिन हम उसे फसा सकते है।

लड़का कहता है कि उसके पास एक योजना है जिसकी मदद से वो शेर को फसा सकते हैं। सब लोग उसकी बात मान लेते हैं। दूसरे दिन सब जानवर मिलकर एक बड़ा सा गड्डा बनाते है। गड्डा बनाने के बाद उसपर छोटी छोटी लकड़िया रखकर उसपे बहुत सारे पत्ते रख देते है।

अब उस लड़के को जंगल मे एक मरा हुआ हिरण मिलता है। वो उसको ले आता है। और गड्डे के बीचों बीच ऐसे रख देता है कि वो वहाँ सो रहा हो। अब शाम हो जाती है। तो लड़का सभी जानवरों को कहता है कि सुबह कोई भी अपने घर से बाहर नही निकलेगा। क्योंकि जब उसे कोई जानवर नही मिलेगा तभी वो घुमके उस गड्डे तक आएगा।तो सब लोग अपने अपने घर चले जाते हैं।

दूसरी सुबह वो शेर शिकार करने के लिए निकलता है। बहुत देर तक घूमने के बाद भी उसे कोई जानवर नजर नही आता है। वो सोच में पड़ जाता है कि आज कोई भी जानवर दिखाई क्यो नही दे रहा।

लेकिन वो फिर भी शिकार ढूंढने जंगल मे आगे चलता जाता है। कुछ देर चलने के बाद वो उस जगह पहुंच जाता है जहाँ उन लोगो ने जाल बिछाया होता है। अब उस हिरण को देखकर शेर बहुत खुश हो जाता है। और वो सोचता है कि हिरण सोया हुआ है तो उसका शिकार वो आसानी से कर लेगा।

अब शेर अपनी पूरी ताकत लगाकर उस हिरण पे कूदता है। अब उस गड्डे पर छोटी छोटी लकड़िया बिछाई होने की वजह से जैसे ही शेर हिरण पे कूदता है वो लकड़िया टूट जाती है। और वो शेर सीधा उस गड्डे में गिर जाता है। अब शेर बहुत कोशिश करता है गड्डे से बाहर आने की लेकिन वो बाहर नही आ पाता है।

अब दोपहर हो जाता है। तो वो लड़का एक बंदर को वहाँ भेजता है। बंदर देखने के लिए जाता है की वो शेर उस गड्डे में गिरा या नही। वहाँ पहुंचने के बाद वो देखता है कि शेर गड्डे में गिरा हुआ है। ये देख बंदर बहुत खुश हो जाता है।

वो सीधा उस लड़के के पास जाता है और उसे बताता है कि शेर गड्डे में गिर गया है। ये सुनके लड़का बहुत ही खुश हो जाता है। वो बंदर को कहता है कि वो जाके सब जानवरों को बतादे और सबको उस गड्डे पर आने को कहे।

अब सब लोग उस गड्डे पर पहुंच जाते है। सब लोग शेर को उस गड्डे में देखकर बहुत खुश होते हैं। अब सब जानवर उस लड़के को कहते है कि इस शेर को कैसे भी करके मार दिया जाए। क्योंकि अगर ये शेर गड्डे में से बाहर निकल गया तो वो सबको खा जाएगा।

लेकिन लड़का कहता है कि उसे मारने की कोई जरूरत नही है। गड्डा बहुत गहरा है तो वो वहाँ से कभी निकल नही पायेगा। और कुछ दिनों तक खाना नही मिलने की वजह से वो भूख के मारे खुद ही मर जायेगा।

सब जानवर उस लड़के की हर बात मानते थे तो ये बात भी सब लोगोने मान ली। कुछ दिन में वो शेर भूख के मारे मर गया। अब सभी जानवर बहुत खुश थे क्योंकि अब वो कही भी घूम सकते थे। क्योंकि अब उनका शिकार करने वाला कोई नही था।

अब सभी जानवर और उस लड़के के बीच गहरी दोस्ती हो गयी थी। अब जब भी कोई परेशानी होती तो सब उस लड़के के पास ही आते। और वो लड़का जैसा कहता है वैसा ही वो लोग करते थे।

यह भी पढ़ें:                                            Best Hindi Story Channel Name Ideas.

Best Hotstar Web Series List Hindi

Block Number Par Call Kaise Kare

आखरी शब्द
तो दोस्तो यही कहानी खत्म होती है। तो आपको ये chhote bacchon ki kahani कैसी लगी हमे कमेंट करके जरूर बताएं। और ऐसी ही मजेदार कहानियां पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग पे आते रहे।

Share on:

Leave a Comment