Cartoon Story In Hindi New (2023) | दो दोस्तों की कहानी

दोस्तों आज हम आपको एक cartoon story in hindi में बतानेवाले हैं। YouTube पे आपका story channel है तो ये स्टोरी आपके लिए है। इस पोस्ट में हम आपको दो दोस्तों की कहानी बताने वाले हैं। तो अगर आप कार्टून स्टोरी या फिर Animation story ढूंढ रहे हैं। तो ये स्टोरी आपके लिए है।

Animation Story In Hindi | Cartoon Story In Hindi Youtube

cartoon story in hindi

एक गांव था। जिसमे दो दोस्त रहते थे। दोनों एक ही स्कूल में और एक ही कक्षा में पढ़ते थे। दोनों में से एक गरीब परिवार से था तो दूसरा अमीर परिवार से था। गरीब लड़के के पिता मजदूरी करके उस लड़के को पढ़ा रहे थे। जबकि अमीर लड़के के पिता व्यापारी थे।

गरीब लड़का जानता था कि उसके पिता बहुत मेहनत करके उसे पढ़ा रहे हैं। तो उसने थान लिया कि वो बड़ा होके कोई अच्छी सी नौकरी करेगा। और फिर उसके पिता को कभी मजदूरी करने की जरूरत नही पड़ेगी। जबकि अमीर लड़का पढ़ने में भी ध्यान नही दे रहा होता है। वो अपने पिता के पैसों से मज़े कर रहा होता है।

अब एकदिन स्कूल में जल्दी छुट्टी हो जाती है। तो दोनों दोस्त कही घूमने जाने का प्लान बनाते है। उनके गांव के बाहर एक जंगल था वो लोग उस जंगल मे घूमने चले जाते हैं। दोनों वहाँ पे खूब मज़े करते है।

अब शाम हो जाती है। तो दोनों दोस्त घर की और निकल पड़ते है। लेकिन रास्ते मे ही अंधेरा होने लगता है। इसलिए वो दौड़के घर की तरफ जाने लगते है। ऐसे में अमीर लड़के का पैर फिसल जाता है। और वो नीचे की तरफ गिर जाता है। और उसे बहुत चोट आती है। वो चल भी नही पाता है।

यह देख गरीब लड़का बहुत घबरा जाता है। लेकिन वो हिम्मत नही हारता है वो अपने दोस्त के एक हाथ को अपने कंधों पे रखकर उसे धीरे धीरे उसके घर तक पहुंचा देता है। एक तरफ दोनों लड़को के घर के लोग बहुत परेशान हो जाते है। क्योंकि रात हो चुकी होती है।

अब वो लोग अमीर लड़के के घर पहुंच जाते है। अपने बेटे को घायल देख उसका पिता बहुत परेशान हो जाता है। उनके पिता तुरंत ही गांव के वैध को बुलाते है। और कुछ देर बाद अमीर लड़का अपने आप को थोड़ा अच्छा महसूस करता है। वो अपने दोस्त की पहचान उनके पिता से करवाता है। उनके पिता उसके दोस्त को धन्यवाद कहते है।

वो अपने बेटे के दोस्त को पूछते है कि उनके पिता क्या करते है? तो गरीब लड़का उन्हें सब कुछ बता देता है। ये सुनके वो कहते है कि उनके पिता उनके यहाँ पर काम करने के लिए आ सकते है। यह सुनकर गरीब लड़का बहुत खुश होता है। और फिर वो उन दोनों को कल मिलेंगे ऐसा बोलके अपने घर की और निकल पड़ता है।

वो अपने घर पहुंच जाता है। उसे देखते ही उसके पिता उसे पूछने लगते है कि वो इतनी रात को कहां था। तो वो लड़का उसे सबकुछ सच-सच बता देता है।

दूसरे ही दिन सुबह वो दोनों उस अमीर लड़के के घर जाते हैं। वहाँ जाते ही व्यापारी उसे काम पे रख लेता है। अब अमीर लड़का कहता है कि में आज स्कूल नही आ पाऊंगा। तो गरीब लड़का अकेला ही स्कूल चला जाता है। कुछ ही दिनों में वो लड़का ठीक ही जाता है। और फिर से स्कूल आने लगता है।

अब दोनों लड़के बड़े हो जाते है और कॉलेज जाने लगते है। लेकिन अब अमीर लड़का पैसों की वजह से बहुत घमंडी ही गया है। वो अब उस गरीब दोस्त के साथ नही रहता। क्योंकि उसके पास पैसे होने की वजह से उसके बहुत सारे दूसरे दोस्त बन जाते है।

अमीर लड़का अपना पैसा मौज-शौक में उड़ाता है। वो पढ़ने में बिल्कुल भी ध्यान नही देता है। और कॉलेज के पहले ही साल में वो फैल हो जाता है। दूसरी तरफ वो गरीब लड़का बहुत मेहनत करता है और वो पास हो जाता है।

कुछ ही सालों में गरीब लड़का अपनी पढ़ाई पूरी कर लेता है। अब वो नौकरी करने के लिए शहर की तरफ जाता है। उसके मार्क्स अच्छे होने की वजह से उसे तुरंत नौकरी मिल जाती है। अब फिर से वो गांव आता है और उनके माता पिता को अपने साथ शहर ले जाता है।

दूसरी तरफ वो अमीर लड़का अपनी पढ़ाई पूरी नही कर पाता और वो अपने पिता का काम संभालने लगता है। अब कुछ सालों बाद उस गांव पे पहली बैंक खुलती है। और वो लड़का जो शहर गया था उसे उसी बैंक में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

अब वो लड़का गांव वालों को समझाता है कि वो लोग अपना पैसा बैंक में जमा करें ताकि उनको उनके पैसों का व्याज भी मिल सके। वो लड़का उनके ही गांव का था तो कुछ लोगो ने उसपे विश्वाश करके अपने पैसे बैंक में जमा करवाये।

लेकिन वो अमीर लड़का गांव वालों को कहता है कि ये लोग पैसे लेकर भाग जाएंगे। वो ऐसा करके ही पैसे कमाते है। आप लोगों ने खुद देखा होगा कि पहले ये लड़का कितना गरीब था। और कुछ ही साल में वो अमीर कैसे बन गया। ये सुनके कुछ लोगो को उसकी बात सच्ची लगती है और वो उनका पैसा बैंक में नही रखते है।

अपना ही बचपन का दोस्त उसके खिलाफ बोला इससे उस नौकरी कर रहे लड़के को बहुत दुःख होता है। अब बारिश का मौसम आता है। पांच दिनों तक लगातार बारिश होती है। और गांव में बाढ़ आ जाती है। बाढ़ की वजह से रात को लोगों के घरों में पानी घुस जाता है।

लोग अपनी जान बचाने के लिये जंगल की तरफ भागने लगते है। क्योंकि जंगल ऊपर के इलाके में था। जान बचाने के लिए वो अमीर लड़का और उसका पिता भी जंगल की और भाग जाते है। पूरी रात गांव वालों को जंगल मे ही बितानी पड़ती है। लेकिन बारिश थमने का नाम नही लेती।

अब दूसरे दिन सुबह कुछ लोग गांव की हालत देखने को जाते है। लेकिन वहाँ पूरी तरह से पानी भर गया होता है। तो वो फिर से जंगल मे आके सबको बताते है कि अभी गांव में नही जा सकते। अब बारिश रुक जाती है और शाम को सभी गांव वाले जंगल मे से गांव की तरफ चलते है।

जब वो लोग गांव में पहुंचते है तो वहाँ का नजारा देखके उनके होंश उड़ जाते है। सबकुछ बर्बाद हो गया होता है। वो अमीर लड़का और उसके पिता जब उनके घर मे जाते है तो वो देखते है कि उनका सारा सामान पानी मे बह गया है। साथ ही उनके सारे पैसे भी पानी मे बह गए है। ये देखके उन्हें बहुत दुःख होता है। क्योंकि अब वो पूरी तरह से कंगाल हो चुके है। अब उनके पास बिल्कुल भी पैसा नही रहा।

लेकिन अब लोगों को अपना घर ठीक करने और चीजें लेने के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है। अब बैंक में नौकरी कर रहा लड़का शहर जाता है। और वहाँ से पैसे लाता है। और जिसने भी बैंक में पैसे रखे थे उन सभी को उनके पैसे दे देता है।

ये देखते ही अमीर लड़का और उसकी बात मानने वाले गांव वाले बहुत दुःखी होते है और पछताते है। वो सभी उस नौकरी कर रहे लड़के से माफी मांगते है। अब अमीर लड़के का सारा घमंड टूट जाता है। क्योंकि अब उसके पास बिल्कुल भी पैसे नही है। और नाही वो अपना काम कर पायेगा। क्योंकि उनके यहाँ काम करने वाले लोगो को पैसे देने का भी उनके पास पैसा नही है।

अब वो नौकरी कर रहा लड़का सबकी हालत जानता है तो वो सबको अपने पैसों से उनके घर ठीक करवाता है। कुछ दिनों बाद सब ठीक हो जाता है। एक दिन वो अमीर लड़का जो कि अब वो अमीर नही रहा वो उस नौकरी कर रहे लड़के के पास जाता है। और उसे कुछ काम देने को बोलता है।

वो उसको काम पे रख लेता है। अब धीरे धीरे वो दोनों फिर से पक्के दोस्त बन जाते है। अब सब गांव वाले बैंक में पैसा भी जमा करवाते है। क्योंकि अब उनको सब पता चल गया है कि उनको क्या करना चाहिए और क्या नही।

Moral (सीख) : पैसों का कभी घमंड नही करना चाहिए। क्योंकि वक्त सबका आता है।

यह भी पढ़ें:

Vlog Channel Name Ideas In Hindi

How To Write Om In Hindi

Thanks Ka Reply Kya De

आखिरी शब्द
तो इस पोस्ट में हमने आपको दो दोस्तों की cartoon story in hindi में बताई है। आशा है कि आपको ये स्टोरी जरूर पसंद आई होगी।

 

Share on:

1 thought on “Cartoon Story In Hindi New (2023) | दो दोस्तों की कहानी”

  1. एक गांव था। जिसमे दो दोस्त रहते थे। दोनों एक ही स्कूल में और एक ही कक्षा में पढ़ते थे। दोनों में से एक गरीब परिवार से था तो दूसरा अमीर परिवार से था। गरीब लड़के के पिता मजदूरी करके उस लड़के को पढ़ा रहे थे। जबकि अमीर लड़के के पिता व्यापारी थे

    Reply

Leave a Comment