दोस्तों, अगर आप Hollywood की Motivational Movies In Hindi ढूंढ रहे हो तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हो। आज हम आपको हॉलीवुड की ऐसी दमदार मोटिवेशनल मूवी के बारे में बतानेवाले है जिसे अगर आपने देख लिया तो हो सकता है कि आप अपनी जिंदगी को ही बदल डालो।
मेरे ख्याल से आप motivational movies इसलिए ढूंढ रहे हो क्योंकि आप जिंदगी में कुछ नया, कुछ हटके करना चाहते हो। आपके अंदर talent है, खुभी है। लेकिन आपको नही पता कि उसे बाहर कैसे लाये। या आपको पता नही की जिंदगी में सफलता कैसे हांसिल की जाती है। तो आपको ये सब movies अपनी जिंदगी में एकबार जरूर देखनी चाहिए। क्योंकि शुरुआत करने की कोई उम्र नही होती।
इसे भी पढ़ें: Best Hindi Dubbed Web Series On Netflix
Best Motivational Movies Hollywood In Hindi List
1. Cinderella Man
ये बहुत ही शानदार motivational movie है। इस movie की story है एक ऐसे boxer की जो लगातार हार की वजह से depression में चला जाता है। उसका सबकुछ खत्म हो जाता है। वो रोड पे आ जाता है। लेकिन फिर भी वो कैसे वापसी करता है वही इस movie में देखने लायक है।
क्या होता है जब आप depression में आ जाते हो। कैसे एक इंसान depression से बाहर आता है। अपनी जिंदगी के बारे में सोचता है। इस movie में आपको एक इंसान की हर एक परिस्थिति देखने को मिलेगी जिसे देखके आप रोने लगोगे। तो इस movie को अपनी जिंदगी में एकबार जरूर देखिएगा।
ये movie आयी थी 2005 में और इसे IMDB पे 10 में से 8 की rating मिली है।
2. Freedom Writers
अगर आप एक student हो तो आपको ये मोटिवेशनल मूवी एकबार जरूर देखनी चाहिए। इसकी स्टोरी है ऐसे classroom की जहाँ कुछ एक से बढ़कर एक बदमाश student होते है। वो इतने बदमाश होते है कि सब teachers भी उन लोगो से परेशान हो जाते हैं।
सभी का ऐसा सोचना है कि ये बच्चे अपनी जिंदगी में कभी नही सुधर सकते। और नाही अपनी जिंदगी में कुछ कर सकते है। तभी एक teacher आती है। जो ठान लेती है कि वो सबकी सोच को बदल देगी। अब वो teacher ऐसा कुछ करती है कि वो बच्चे बदलने लगते हैं।
ये movie हमें सिखाती है कि जिंदगी में कुछ भी असंभव नही होता। बस हमें अपनी सोच को बदलना होता है। और हमारे तरीको को बदलना होता है। फिर देखिएगा सफलता आपके कदम चूमेंगी। ये फ़िल्म 2007 में release हुई थी। इस फ़िल्म को IMDB पे 7.6 की rating मिली है।
3. Unbroken
ये movie भी एक इंसान की जिंदगी की सच्ची घटना पर आधारित है। जिंदगी में जो भी बड़ी से बड़ी परेशानी आ सकती है वो सब इस मूवी में देखने को मिलेगी। इस movie से सीखने को मिलेगा की आप कैसे अपने आप को mentally strong बना सकते हो।
कैसे एक इंसान कभी ना हार मानने का Attitude Develop कर सकता है। कैसे एक इंसान अपने अंदर के डर को हंमेशा के लिए खत्म कर सकता है। ये movie हमे ये भी बताएगी की दुनिया मे जो impossible शब्द है वो उन्ही के लिए मायने रखता है जिनको उनकी काबिलियत पे भरोसा नही होता। जिनको अपनी काबिलियत पे भरोसा होता है उनके लिए impossible कुछ भी नही होता।
ये movie 2014 में आई थी। और इसे IMDB पे 7.2 की rating मिली हुई है।
4. October Sky
ये movie एक Scientist के जीवन पे आधारित है। जिसमे एक बच्चा अपनी जिंदगी में कुछ हटके करना चाहता है। उसके father एक कोयले की खान में काम करते हैं। वो बच्चा रॉकेट बनाना चाहता है। उसकी मदद करने के लिए कोई नही होता है। और उसके पास कोई resources भी नही होते।
फिर भी वो अपना सबकुछ दांव पे लगा देता है अपने सपनो को पूरा करने के लिए। और फिर आगे उसके साथ ऐसा क्या होता है जो वो अपनी जिंदगी में कभी नही रुकता।
इस movie से हमे ये सिख मिलती है कि शुरुआत तो हमें अकेले ही करनी पड़ती है। कोई नही होता साथ देने के लिए। जैसे जैसे इंसान आगे बढ़ता जाता है वैसे वैसे रास्ते खुद खुलने लगते हैं।
ये मूवी आयी थी 1999 में और इसे IMDB पे 7.8 की रेटिंग मिली है।
5. A Beautiful Mind
ये एक true story है। जिसमे एक इंसान खुद में ही खोया रहता है। इसलिए उसे कोई पसंद नही करता है। वो ऐसे लोगो से बात करता है जो हकीकत मे होते ही नही है। फिर भी उसे Nobel Prize मिलता है। बस यही कहानी दिखाई गई है इस movie में।
इस movie से हमे ये सीखने को मिलता है कि कोई भी इंसान अपने सपनो को पूरा कर सकता है। चाहे परिस्थिति कैसी भी हो। चाहे जितना भी बुरा समय क्यों न आ जाये। इंसान की जिंदगी कोई dream word के जैसी नही होती जहा सब कुछ अच्छा ही अच्छा हो।
जिंदगी में बहुत सारी परेशानी आती है। जिनमेसे कुछ हम सॉल्व नही कर पाते। इंसान को उस परेशानी के साथ ही जीना पड़ता है। लेकिन इंसान में जूनून होना चाहिए उस परेशानी से कभी हार ना मनाने का।
ये फ़िल्म 2001 में आई थी। और इसे IMDB पे 8.2 की rating मिली है।
6. The Shawshank Redemption
अगर आप कोई काम कर रहे हो और उसमें आपको सफलता नही मिल रही तो आपको ये movie जरूर देखनी चाहिए। ये कहानी है एक ऐसे इंसान की जिसे अपनी ही पत्नी के मर्डर के केस में जेल में डाल दिया जाता है। हकीकत में उसने मर्डर नही किया होता है।
उसके बाद वो जेल में रहकर क्या क्या करता है। और वो जेल से कैसे भाग निकलता है वही इस movie में आपको देखने को मिलेगा। इस मूवी का जो क्लाइमेक्स है वो बहुत ही surprising है। जिसे आप सोच भी नही सकते।
ये मूवी हमे सिखाती है कि जिंदगी में चाहे जो भी हो जाये हमे “आशा” कभी नही छोड़नी चाहिए। और आपको ये मूवी के end में पता चलेगा। आपकी उम्र चाहे जो भी हो लेकिन इस मूवी को एकबार आप जरूर देखें।
ये movie 1994 में आई थी। और इसे IMDB पे 10 में से 9.3 की Rating मिली है।
7. The Pursuit Of Happyness
ये एक real-life story है Chris Gardner की।अगर आपने ये movie देख ली तो आप जिंदगी से शिकायत करना भूल जाओगे। Chris Gardner एक salesman का काम करता है। उसकी wife उसे छोड़के चली जाती है। पैसे नही होने की वजह से उसे बाहर निकाल दिया जाता है।
इसलिये वो अपने बेटे के साथ public toilet के बाहर सोता है। उसके पास इतने पैसे भी नही होते की वो अपने बेटे को खाना खिला सके। लेकिन अब वो क्या करता है कि वो आज बहुत बड़ा करोड़पति ब्रोकर है।
अगर आप ऐसी movie देखना चाहते है जो आपको अंदर से हिला दे, आपके अंदर आग जला दी, आपको नई शुरुआत करने को मजबूर कर दे तो आपको ये मूवी एकबार जरूर देखनी चाहिए।
ये movie 2006 में आई थी और इस movie को IMDB पे 10 में से 8 की Rating मिली है।
8. Forrest Gump
जिंदगी की हर मुश्किल को कैसे हस के झेल जाना है, अगर अभी तक आपको ये नही आया है। आप भी अपनी जिंदगी में मुश्किल आते ही टेंशन में आ जाते हो तो आपको ये movie जरूर देखनी चाहिए। और साथ ही साथ ये movie आपको inspire करेगी बहुत कुछ achieve करने के लिए।
ये कहानी है ऐसे बच्चे की जिसका IQ बहुत कम होता है। जिसे चलने में भी दिक्कत होती है। जिसका हर कोई मज़ाक उड़ाता है। लेकिन वो अपने हर काम मे सफल होता है। वो जो भी करता है वो पूरे दिल से करता है। वो पूरे concentration के साथ कोई भी काम करता है।
अगर आपको लगता है कि आपमे कोई कमी है। और आपको लगता है कि आप जिंदगी में कुछ भी achieve नही कर पाएंगे तो आपको ये movie एकबार जरूर देखनी चाहिए।
ये मूवी आयी थी 1994 में और इसे IMDB पे 8.8 की रेटिंग मिली है।
9. 127 Hours
ये movie एक real story पे based है। एक आदमी होता है जिसे hiking का बहुत शौक होता है। एकबार उसके साथ एक ऐसा हादसा हो जाता है कि वो दो पहाड़ियों के बीच फस जाता है। 6 दिनों तक वो वहाँ फसा रहता है जहाँ उसके पास ना खाना होता है और ना पानी होता है।
बाहर निकलने के लिए उसे एक ऐसी चीज दांव पे लगानी पड़ती है जिसे सुनके हमारी रूह तक कांप जाए। ये movie हमे सिखाती है कि कभी कभी हम ये सोच लेते है कि अब कुछ नही बचा। सबकुछ खत्म हो चुका है। लेकिन वही से ही हमारी नई कहानी की शुरुआत होती है।
इसलिए उम्मीद कभी मत छोड़िये। हो सकता है जिसे आप end समझ रहे वो आपकी जिंदगी की नई शुरुआत हो। ये movie 2010 में आई थी और IMDB पे इसे 7.6 की रेटिंग मिली है।
10. Good Will Hunting
ये कहानी है एक ऐसे बच्चे की जो एक कॉलेज में सफाई का काम करता है। एकबार एक प्रोफेसर स्टूडेंट्स को एक sum सॉल्व करने को कहते है। लेकिन अच्छे अच्छे होंशियार स्टूडेंट्स भी उसे सॉल्व नही कर पाते है। लेकिन वो बच्चा उसे सॉल्व कर देता है।
ये वो बच्चा होता है जिसमे talent कूट कूट के भरा होता है। लेकिन वो अपनी इस खुभी को पहचानना ही नही चाहता। वो एक सामान्य जिंदगी जीना चाहता है। जैसी जिंदगी चल रही है बस चलने दो।
लेकिन उसे नही पता होता कि जो चीज उसके पास है उसकी कितनी वैल्यू है। लेकिन उसके बाद उसके साथ ऐसा क्या होता है जिसकी वजह से उसकी जिंदगी की दिशा ही बदल जाती है।
तो सब कहते है कि सबके अंदर एक न एक talent मतलब खूबी जरूर होती है। लेकिन उसे हम कैसे पहचाने और उसे कैसे बाहर निकाले तो आपको अपनी जिंदगी में एकबार ये movie जरूर देखनी चाहिए।
ये movie आयी थी 1997 में और इसे IMDB पे 8.3 की Rating मिली है।
यह भी पढ़ें:
Best Amazon Prime Hindi Dubbed Series List
Best Hotstar Web Series List Hindi
Last Word
इस पोस्ट में हमने आपको motivational movies hollywood in hindi के बारे में बताया है। इस पोस्ट को share जरूर करियेगा ताकि दूसरे लोग भी ये सब movies देखें और क्या पता इन्हें देखने के बाद वो अपनी जिंदगी को ही बदल डाले।