क्या आपको bacchon wali kahani पसंद है? अगर पसंद है तो आज हम आपको एक मजेदार बच्चों वाली कहानी सुनाने वाले है। आज हम आपको तीन बच्चों की कहानी सुनाने वाले है।
तो चलिए अब हम bacchon wali kahani शुरू करते है। लेकिन उससे पहले हम आपको बता दे कि हमने दूसरी भी कहानियां इस ब्लॉग पे लिखी है। आप उसे भी एकबार जरूर पढ़ें।
बच्चों वाली कहानी

एक गांव में एक छोटी सी स्कूल थी। इस स्कूल में बहुत सारे बच्चे पढ़ते थे। गांव में एक बहुत धनवान आदमी था। उसका बच्चा भी इसी स्कूल में पढ़ता था। वो बहुत जिद्दी और शरारती था।
यह भी पढ़ें- मूर्ख शेर की कहानी
स्कूल में भी वो दूसरे बच्चों को बहुत परेशान करता था। लेकिन बड़े आदमी का बच्चा था इसलिए कोई भी टीचर उसकी शिकायत नही करते थे।
उस बच्चे की ऐसी हरकतो की वजह से उसके ज्यादा दोस्त नही थे। उसके सिर्फ दो दोस्त थे। वो दोनों दोस्त गरीब परिवार से थे।
गांव से थोड़े ही दूर एक जंगल था। उस जंगल मे बहुत सारे जंगली जानवर रहते थे। लेकिन कोई भी जानवर गांव की तरफ नही आता था। और ज्यादातर कोई भी आदमी उस जंगल की तरफ नही जाता था।
गर्मी का मौसम चल रहा था। स्कूल में वेकेशन दे दिया गया था। वो तीनो दोस्त रोज बाहर खेलने के लिए इकट्ठा होते थे। रोज की तरह वो तीनो दोस्त एक जगह इकट्ठा होते है।
बड़े आदमी का बच्चा कहता है कि चलो आज जंगल मे घूमने के लिए जाते है। हमें जो किताबों में फ़ोटो दिखाते है क्या सच मे ऐसे ही जानवर होते है या नही वो देखने जाते है।
लेकिन उसके दो दोस्त जंगल मे जाने से मना करते है। बड़े आदमी का बच्चा बहुत जिद्दी होता है। वो अपनी जिद्द नही छोड़ता है। इसलिए मजबूर होकर उसके दोनों दोस्त उसके साथ जंगल मे जाने के लिए तैयार हो जाते है।
अब तीनो बच्चे जंगल मे पहुंच जाते है। जंगल मे जाते ही उनको खरगोश दिखते है। वो तीनो खरगोश को देखकर बहुत खुश होते है। वो कहते है कि जैसा किताब में दिखाया है बिल्कुल वैसा ही खरगोश है।
अब वो जंगल में आगे बढ़ते है। आगे जाकर उन्हें एक हिरण दिखता है। हिरण को देखते है उन तीनों के होंश उड़ जाते है। क्योंकि उन्होंने हिरण पहली बार देखा था।
अब वो जल्दी से आगे बढ़ रहे होते है। तो रास्ते मे उन्हें छोटे छोटे शेर के बच्चे दिखते है। वो तीनो दोस्त एक एक शेर के बच्चे को उठाकर उसके साथ खेलने लगते है।
उनको शेर के बच्चो के साथ खेलने में बहुत मज़ा आता है। अब एक बच्चा कहता है कि अब हमें घर की तरफ चलना चाहिए। तो वो तीनो बच्चे घर जाने के लिए तैयार हो जाते है।
वो शरारती बच्चे के दो दोस्त शेर के बच्चे को नीचे रख देते है। लेकिन वो शरारती बच्चा कहता है कि वो शेर के बच्चे को अपने साथ लेकर जाएगा। उसके दोनों दोस्त उसे बहुत मना करते है लेकिन वो किसी की नही सुनता।
यह भी पढ़ें- Animation Story in Hindi
अब वो तीनो गांव अपने अपने घर पहुंच जाते है। अपने बच्चे के हाथ मे शेर का बच्चा देख वो बड़ा आदमी कहता है कि ये तुम्हें कहाँ से मिला। तो उसका बच्चा उसे सब कुछ बता देता है।
बड़ा आदमी उसके बच्चे को कहता है कि शेर का बच्चा हम नही रख सकते। आज तो शाम हो गयी है लेकिन कल उसे फिर से जंगल मे छोड़ना पड़ेगा। ये सुनके उसका बच्चा रोने लगता है।
बच्चे को रोते देख बड़ा आदमी कहता है कि चलो ये शेर का बच्चा यही रहेगा। हम उसे फिर से जंगल मे छोड़ने नही जाएंगे। अब रात हो गयी होती है। सब सो गए होते है।
शेर अपने बच्चे को ढूंढते ढूंढते गांव में आ जाता है। रात में शेर का बच्चा धीरे धीरे चिल्ला रहा होता है। शेर उसकी आवाज सुन लेता है। शेर उस बड़े आदमी के घर के चारो और घूमता है लेकिन उसे अंदर जाने का रास्ता नही मिलता है।
इसलिए शेर को बहुत गुस्सा आता है। शेर का बच्चा भी अब जोर जोर से चिल्ला रहा होता है। उसकी आवाज सुनके वो बड़ा आदमी और उसका बेटा दोनों उठ जाते है।
अब शेर को कोई रास्ता ना मिलने पर वो घर के दरवाजे पर जोर जोर से वार करने लगता है। आवाज सुनकर वो बड़ा आदमी दरवाजा खोलता है।
दरवाजा खुलते ही वो बड़े आदमी को जोर से धक्का देकर उसे दूर फेंक देता है। और शेर घर के अंदर घुस जाता है। सामने ही शेर को अपना बच्चा दिखाई देता है। लेकिन उसका बच्चा उस बड़े आदमी के बच्चे के हाथ मे था।
शेर जोर से चिल्लाता है। शेर को देख बड़े आदमी का बच्चा शेर के बच्चे को छोड़के दूर चला जाता है। शेर अपने बच्चे को उठाकर घर से बाहर निकल जाता है। और जंगल की तरफ चला जाता है।
वो बड़ा आदमी बेहोंश हो गया होता है। उसका बच्चा वहाँ आता है और उसके पिता को उठाता है। उठते ही बडा आदमी अपने बच्चे को गले से लगा लेता है।
अब बड़ा आदमी अपने बच्चे से कहता है कि आज के बाद कभी भी किसी भी जानवर का बच्चा लेकर नही आना। क्योंकि उस बच्चे के माँ बाप भी उसे ढूंढ रहे होते है।
बच्चा उनकी बात समझ जाता है। अब वो बच्चा सुधर गया है। अब वो किसी को भी परेशान नही करता है। क्योंकि अब वो बच्चा समझदार हो गया है।
इसे भी पढ़ें- Chhote Bacchon Ki Kahani
आखरी शब्द
तो दोस्तो आपको हमारी ये bacchon wali kahani कैसी लगी हमे नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। धन्यवाद।