Unique Animation Story in Hindi | Cartoon Story in Hindi

दोस्तों आज हम आपको animation story in hindi में बतानेवाले है। अगर आपका भी YouTube पे Hindi Story Channel है और आप animation video बनाने के लिए Hindi Story ढूंढ रहे हो तो ये स्टोरी आपके लिए है।

इससे पहले भी हमने Cartoon Story in Hindi पोस्ट लिखी थी। आप इस पोस्ट को भी एकबार जरूर पढियेगा। तो चलिए अब हम आपको वो animation story hindi में बताते हैं।

Animation Cartoon Story in Hindi

Unique Animation Story in Hindi | Cartoon Story in Hindi

एक बहुत ही बड़ा जंगल था। उसमें बहुत सारे तरह तरह के जानवर और चिड़िया रहते थे। सभी बहुत खुशी से अपना जीवन बिता रहे थे। क्योंकि इस जंगल मे लोग मिल-जुलकर रहते थे।

एकदिन एक शरारती बंदर उस जंगल मे आ जाता है। वो दूसरे जंगल से इस जंगल मे आ गया होता है। आते ही उसने सभी जानवरो को परेशान करना शुरू कर दिया होता है।

वो हिरण के ऊपर बैठ जाता और उनको बहुत दौड़ाता। इसी तरह खरगोश के कान पकड़कर उसे गोल गोल घुमाता। इसी तरह सभी जानवरो को वो किसी ना किसी तरीके से परेशान करता था।

जब रात को सब जानवर सो जाते तब वो बंदर उनपे पत्थर मारकर उनको जगा देता था। ऐसे वो बंदर रात को सब जानवरो को शांति से सोने भी नही देता था। अब हद तो तब हो गयी जब उस बंदर से पंछियों के अंडे नीचे फेंकना शुरू कर दिया।

अब सब जानवर और पंछी एक जगह मिलकर अपनी अपनी समस्या सबको बताते है। एक दूसरे की परेशानी सुनके वो लोग कहते है कि अब बस बहुत हुआ। अब उस शरारती बंदर को किसी भी तरह पकड़कर उसे सजा देनी ही पड़ेगी।

लेकिन उस बंदर को पकड़ना कोई आसान काम नही था। सब जानवर सोचने लगते है कि उसे कैसे पकड़ा जाए। तभी एक चालक लोमड़ी कहती है कि उसके पास एक तरीका है उस बंदर को पकड़ने का।

सब जानवर उसे कहते है कि वो तरीका जल्दी से सबको बताओ। लोमड़ी कहती है कि सबसे पहले हमें एक रस्सी की जरूरत पड़ेगी। अब सब सोचने लगते है कि रस्सी कहाँ से लाये।

तभी एक गधा कहता है कि उसने पास के गांव में ही एक बड़ी सी रस्सी देखी है। वो कहता है कि वो रात को पास के गांव में जायेगा और रस्सी ले आएगा। ये सुनकर सब जानवर खुश होते है।

अब वो लोमड़ी कहती है कि अब सबको मिलकर एक पिंजरा बनाना पड़ेगा। सब जानवर काम पे लग जाते है शाम होने तक वो एक लकड़ी का पिंजरा तैयार कर लेते है।

अब रात होते ही वो गधा रस्सी लेने गांव की और निकल पड़ता है। सुबह होने तक वो रस्सी लेकर जंगल पहुंच जाता है। अब लोमड़ी कहती है कि रस्सी के एक तरफ का हिस्सा उस पिंजरे पे बांध दो।

रस्सी का एक हिसा पिंजरे से बांध दिया जाता है। अब लोमड़ी कहती है कि बहुत सारे फल लेके आओ। सब जानवर मिलकर बहुत सारे फल लाके एक जगह इकट्ठा करते है।

अब लोमड़ी कहती है कि अब रस्सी का दूसरा हिस्सा एक पेड़ पे डालकर दूसरे पेड़ की एक डाली पे बांध दो। अब सब जानवर मिलकर रस्सी का दूसरा हिस्सा एक पेड़ पर डालते है। और रस्सी खींचते है जिससे वो पिंजरा ऊपर की तरफ आ जाता है और फिर वो रस्सी दूसरे पेड़ की एक डाली पे बांध देते है।

अब ऊपर लटके हुए पिंजरे के नीचे सब फल रख देते है। लोमड़ी कहती है कि हमारा काम हो गया अब सिर्फ दो जानवर ही यहाँ रहेंगे और सब अपने अपने घर चले जाओ। तो सब जानवर अपने अपने घर चले जाते है।

अब वो दोनों जानवरो को लोमड़ी कहती है कि जब बंदर उस फलों को खाने आएगा तब तुम लोग इस रस्सी को खोल देना। अब दोपहर हो गयी होती है। वो बंदर घूमते घूमते वहाँ आ जाता है।

वो इतने सारे फलों को देखकर बहुत खुश हो जाता है। वो जल्दी से कूदकर उस फलों तक जाता है और फलों को खाने लगता है। ये देखकर वो दोनों जानवर जल्दी से उस रस्सी को खोल देते है।

रस्सी खुलने से वो ऊपर लटका हुआ पिंजरा सीधा बंदर पे गिरता है। और बंदर उस पिंजरे में फस जाता है। ये देखकर वो दोनों जानवर में से एक जंगल की तरफ भागता है और सब जानवरो को बुला लाता है।

अब सब जानवर वहाँ आ जाते है। बंदर को उस पिंजरे में फसा देख सब बहुत खुश होते है। सब जानवर उस लोमड़ी का शुक्रिया अदा करते है।

अब ऐसे में कुछ इंसानों की आवाज सुनाई देती है। इंसानों की आवाज सुनके सब जानवर एक जगह छुप जाते है। अब वो इंसान वहाँ आ जाते है। वो लोग सर्कस वाले होते है। इसलिए वो एक बंदर पकड़ने के लिए वहाँ आये होते है।

बंदर को पिंजरे में फसा देख वो बहुत खुश होते है वो उस बंदर को रस्सी से बांध लेते है और उसे लेकर वह से चले जाते है। ये सब देखकर सब जानवर बहुत खुश होते है।

सब जानवर बोल उठते है कि अब बंदर से छुटकारा मिला। अब वो बंदर कभी भी इस जंगल मे नही आएगा। दूसरे दिन से सब पहले जैसे ही अपना जीवन बिताने लगते है।

यह भी पढ़ें- Chhote Bacchon Ki Kahani

आखरी शब्द
तो दोस्तों आपको हमारी ये animation story in hindi पोस्ट कैसी लगी वो हमें कंमेंट करके जरूर बताएं। और आपको किस तरह की स्टोरी चाहिए वो भी हमें कमेंट करके बता सकते हैं। धन्यवाद।

Share on:

Leave a Comment